हरदा: ग्राम नयापुरा में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर होने पर ज़िला अस्पताल से भोपाल रेफर
Harda, Harda | Apr 3, 2026 हरदा जिले के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। गंभीर स्थिति के कारण उससे बातचीत भी नहीं हो पाई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।