मवाना: मवाना के हस्तिनापुर रोड पर शादी समारोह से लौटते समय अनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी, चार की हालत गंभीर
Mawana, Meerut | Apr 20, 2026 रविवार की रात 9:30 बजे एक शादी समारोह से वापस लौट रहे युवकों की कर अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी । इस हादसे में चार युवकों की हालत गंभीर हो गई । मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे चारों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद मौके पर मवाना एवं हस्तिनापुर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।