हाजीपुर: गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड में सोखता टंकी में गिरने से एक व्यक्ति घायल
हाजीपुर सदर अस्पताल में बुधवार को शाम लगभग 4:00 बजे एक घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया। इलाज के लिए परिवार वालों ने बताया गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड में अपने नवनिर्मित सोखता टंकी में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है।