खरगोन जिले के दसनावल क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुए ने खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम को नाला क्षेत्र में वन्य प्राणी के पगमार्क मिले हैं, जिससे इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।