घंसौर: घंसौर के जल संकटग्रस्त गांवों में पहुंचे पानी के टैंकर
घंसौर के जल संकटग्रस्त गांवों में पहुंचे पानी के टैंकर किंदरई/घंसौर, 4 जून 2026। भीषण गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे घंसौर विकासखंड के पाटन, गोकलथाना और पौंडी गांवों में लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के निर्देश पर पानी के टैंकर भेजे गए। जल स्रोत सूखने और भूजल स्तर गिरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था