मधेपुरा: मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न इलाकों से कोडिनयुक्त कफ सीरप व अवैध शराब बरामद, छह गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप और चुलाई शराब की बरामदगी के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार के शाम 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के ओराही में छापेमारी कर आठ लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद की गई।