जशपुर: धौरापाठ में मक्का बाड़ी से घर लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत
सन्ना थाना क्षेत्र के धौरापाठ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चिंतामुनि (28 वर्ष), पति राम, निवासी धोरापाठ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चिंतामुनि मक्का बाड़ी में काम करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत हो गई। परिजन तत्काल उसे एंबुले