उदयपुर: उदयपुर वन परीक्षेत्र के बिछलघाटी बांध के पास दो हाथियों ने धान फसल को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग लोगों को कर रहा सतर्क
सरगुजा जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत रानू माडा जंगल में तेरा हाथियों का दल विचरण कर रहा है । 12 ब 13 मई की दरमियानी रात दल से अलग होकर दो हाथियों ने बिछल घाटी बांध और मुड़ा पारा के पास धान फसल को नुकसान पहुंचाया है। वही वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में लगी है और हाथियों से दूर रहना ग्रामीणों को समझाइए दी जा रही है।