डोमचांच: डोमचांच मे हाथी के हमले से एक महिला की मौत, कई बाउंड्री किया ध्वस्त
बुधवार की देर रात हाथियों के झुंड ने डोमचांच प्रखंड के धुरोडीह गांव में कई घरों के बाउंड्री को ध्वस्त करते हुए गुरुवार की अहले सुबह तेतरियाडीह गांव में एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला की पहचान तेतरियाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय सुदामा देवी पति केदार मेहता के रूप में की गई है।