राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गुरुवार को 4 बजे तक बेंगाबाद स्थित टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। उनके साथ यातायात प्रभारी एवं मोटरयान निरीक्षक की संयुक्त टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान करीब 80 से 90 वाहनों की जांच की गई।