दनियावां: शाहजहांपुर और दनियावां थाना में नए थानेदार ने किया पदभार ग्रहण।
शाहजहांपुर और दनियावां थाना में नए थानेदार ने पदभार ग्रहण किया है। जहां शाहजहांपुर थाना में बमबम कुमार ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया है।वही दनियावां थाना में थानाध्यक्ष के रूप में खुशबू खातून ने पदभार ग्रहण की है। बता दे की दो दिन पूर्व दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद और शाहजहांपुर थाना के थानाध्यक्ष मुन्ना दास को पटना पुलिस केंद्र में भेजा गया है।