मंडी: राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से शुरू, मंडी में एक माह तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, PM करेंगे शुभारंभ
Mandi, Mandi | Sep 14, 2025 मंडी जिले में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक 8वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इस बार अभियान का विषय 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' है। प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंडी जिले में भी किया जाएगा।