छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड स्थित पीतांबरा मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ रेलवे लाइन के समीप बनी एक तलैया में मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से 26 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।कड़ी मशक्कत के बाद आज 15 अप्रैल दोपहर करीब 4:30 बजे युवक के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।