रायपुर: मेडिसिटी को मिली बड़ी सौगात, नवा रायपुर में बनेगा बॉम्बे हॉस्पिटल, 680 करोड़ की परियोजना, 300 बेड का अस्पताल
22 जनवरी गुरुवार रात 8 बजे सीएम सचिवालय ने दी जानकारी नवा रायपुर को सेंट्रल इंडिया के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मंत्रालय महानदी भवन में बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के बीच 15 एकड़ भूमि के लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्