जगाधरी: किसानों पर अत्याचार के विरोध में इनेलो पार्टी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समय पर ना तो किसानों की फसल खरीद रही बरसात के दिनों में उनके खेतों में पानी खड़ा था उसकी भी निकासी सही से नहीं हो पा रही। जिसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर पहुंचकर जिला उपयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।