जगाधरी: कपाल मोचन मेले में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, प्रशासन द्वारा कराई जा रही है फॉगिंग
श्रद्धालुओं को मेल के अंदर मच्छर मक्खियों से बचने व बीमारियों से बचने के लिए लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। ताकि किसी तरह की कोई बीमारी ना फैले। प्रशासन अधिकारी ने कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु अब तक यहां पर पहुंच चुके हैं। जिसके अंदर इस तरह से इकट्ठे होने पर कई बार बीमारी फैलने का डर रहता है।