गुरुवार रात सोशल मीडिया पर दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, यह वीडियो रात 10 बजे के लगभग पीतल मिल चौराहे के नजदीक का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ युवक अपने हाथों में लाठियां और धारदार हथियार रखे हुए हैं, वीडियो के मुताबिक करीब 6 से 8 युवक इसमें दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।