लोहरदगा: मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के चौथा वर्षगांठ पर भव्य भक्ति जागरण,मां दुर्गा के भजनों और भक्तिमय प्रस्तुतियों पर झूमेलोग
लोहरदगा शहर के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के चौथा वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। रात 9 बजे शुरू हुआ यह भक्ति जागरण शुक्रवार की भोर लगभग 4 बजे तक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में चला। भक्ति जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की तथा भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर झूमते रहे।