भवनाथपुर: भवनाथपुर में ऑटो पलटा, एक गंभीर घायल
भवनाथपुर एचपी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।