गुनौर: कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, जयकारों और भजनों से गूंजा पाली गांव
Gunnor, Panna | Jun 9, 2026 पन्ना जिले के गुनौर नगर के समीप ग्राम पाली में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।