लटेरी के मेला ग्राउंड में 20 दिसंबर से पशु मेले का आयोजन किया जाना है, जिसको लेकर सोमवार से नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा मेला ग्राउंड की साफ सफाई की गई है और सड़कों को व्यवस्थित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पशु मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पशु प्रेमी और व्यापारी भाग लेते हैं।