देहात थाना पुलिस से मंगलवार रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुहली मुहक्कम निवासी ब्रजेश अहिरवार ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी मनाने 19 जनवरी की रात गया था देर रात घर लौटते समय बघोरा में स्कूल के पास करन अहिरवार और राजकुमार अहिरवार मिले और पुरानी बुराई को लेकर गालियां देने लगे मना किया तो डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया।