गभाना: हाईवे बाइपास पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में तीन लोग हुए घायल
गभाना में हाईवे बाइपास पर बुधवार दोपहर में करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कैंटर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद निवासी चालक मनोज कुमार अपने दो साथियों के साथ बुधवार को दिल्ली से कासगंज के लिए जा रहे थे।