इटावा: इकदिल इलाके में तीन साल से ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा जांच शुरू की
Etawah, Etawah | Dec 29, 2025 फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव के सेवापुर निवासी 43 वर्षीय गिरेंद्र सिंह पुत्र मेहक सिंह पिछले तीन वर्ष से अपनी ससुराल इकदिल के दोलतपुर गांव में बच्चों पत्नी संग रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण चला रहे थे। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे गिरेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें स्वजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।