प्रतापगंज: प्रतापगंज में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और ठंडी हवाओं से भीषण गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
प्रतापगंज में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रातभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी, कई स्थानों पर तेज हवा, आंधी और बारिश के बाद पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है। सोमवार रात से ही आसमान में काले-काले बादल छाए हुए हैं और मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। पिछल