सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मंगलवार दोपहर 2बजे ग्राम शीतलपुर में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया ।कार्यक्रम के दौरान ग्राम शीतलपुर,राहा व चिल्ली सहित आसपास के गांवों के कुल 160 पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बलों का वितरण किया गया।सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि शीतलहर के प्रकोप से जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है।