मुरलीगंज: बकरी चराने के विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कामत टोला में बकरी चराने के विवाद में एक महादलित महिला पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से महिला के चेहरे और पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।