बैराड़: बैराड़ में सीसी रोड निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से कार्रवाई
बैराड़ नगर परिषद द्वारा बरौद रोड वार्ड क्रमांक 13 में सीसी रोड निर्माण कार्य में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बाबूलाल कुशवाह के निर्देश पर जेसीबी मशीन से आम रास्ते पर किया गया अतिक्रमण शुक्रवार दोपहर 3 बजे हटाया गया। यह अतिक्रमण प्रताप एल.एम.डी. स्कूल होते हुए मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग पर किया गया था।