चूरू: जुहारपुरा से सहनाली जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक तारबंदी में घुसी, 30 वर्षीय युवक के गले में आई गंभीर चोटें
Churu, Churu | Jun 26, 2026 रतननगर थाना क्षेत्र के गांव जुहारपुरा से सहनाली आ रहा बाइक सवार युवक की बाइक तारबंदी में घुसने से 30 वर्षीय युवक के गले में गंभीर चोट आयी। तारबंदी के कंटीले तार युवक के गले में बुरी तरह चुभ गये। जिसको रास्ते से गुजर रहे वैन चालक ने तुरन्त डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉटर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का ईलाज किया। जहां वह उपचाराधीन है।