जबलपुर: आलीशन ढाबा में काम करने वाले बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, मर्ग कायम, 10 साल से ढाबे में रहकर काम कर रहा था रामप्रकाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि थाना तिलवारा में सतीश कुकरेजा उम्र 62 वर्ष निवासी कालीमठ मंदिर आमनपुर, थाना मदनमहल ने सूचना दी कि वह लम्हेटा बायपास पर आलीशन ढाबा चलाते हैं। उनके यहां रामप्रकाश दाहिया उम्र 62 वर्ष निवासी नई बस्ती कांचघर घमापुर लगभग 10 वर्ष से काम कर रहा था और ढाबे में ही रहता था।