कालपी में यमुना ब्रिज पर बने रेलवे ट्रैक पर युवकों की खतरनाक रीलबाजी का वीडियो शनिवार की दोपहर 2:30 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है, वीडियो में दिख रहे कई युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर यमुना ब्रिज पर बने रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं और रील के लिए रियल लाइफ से खिलवाड़ कर रहे है, वही वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ टीम मामले की जांच में जुटी है।