सिकंदरा: रसधान चौकी इंचार्ज के आवास पर गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी; लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
रसधान कस्बे में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चौकी इंचार्ज के आवास पर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, घटना के समय चौकी इंचार्ज की पत्नी पूजा-पाठ करने के बाद रसोई में नाश्ता बनाने जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाया तो