कर्वी: चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में अज्ञात चालक की हुई मौत
चित्रकूट, सोमवार शाम 5 बजे—मारकुंडी क्षेत्र में अमरावती मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पीपल के पेड़ से टकरा गई। 5:10 बजे घटना मे चालक गंभीर रूप से घायल हुआ,राहगीरों ने 112 को सूचना दी।5:30 बजे पुलिस घायल को सीएचसी मानिकपुर लाई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जांच में—बाइक प्रमोद, निवासी सतना के नाम मिली। फिलहाल—चालक की पहचान नहीं, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।