शासकीय कर्मचारियों ने कहा की 15 दिन के अंदर आप स्वयं कब्ज़ा हटाए नहीं तो हम अपने हिसाब से मकान और सामान हटाएंगे
*शिवपुरी*। खोड़ गांव में रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।
अधिकारी ने कहा है कुछ लोग सीधे-साधे लोगों को बहकाकर शासकीय जमीन पर मकान बनवा देते हैं और कहते हैं कि एक बार बन गया तो कोई नहीं तोड़ेगा। यह गलतफहमी है। कानून के अनुसार सरकार जब चाहे अतिक्रमण हटा सकती है।
अधिकारियों ने 15 दिन का अल्टीमेट दिया है। इस अवधि में यदि लोग खुद अपने मकान/निर्माण नहीं हटाते हैं तो प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर तोड़फोड़ करेगा।
अधिकारियों ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि किसी के बहकावे में आकर शासकीय जमीन पर कब्जा न करें।
वन विभाग को भी 15 दिन में पूरे मामले के कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग कह रहे हैं कि हम अपनी निजी भूमि पर बनाए हैं तो अपने अपने मकान बनाए हैं या कब्जा किए हैं वह लोग अपने-अपने जमीन संबंधित कागजात प्रस्तुत करें अतः की स्थिति में कोई नहीं बक्शा जायेगा