उदयपुर के झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के ओगणा थाना क्षेत्र की पड़ावली चौकी के लहुरो का वास मे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार लहुरो का वास मे छोटे भाई ने लाठी से हमला करके बड़े भाई की हत्या कर दी। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दी है। जिसमे बताया कि उसका पति और देवर साथ मे बैठकर शराब पी रहा था।