बिरनी: बगंरा कला में हाथियों का आतंक, महिला की दर्दनाक मौत
Birni, Giridih | May 9, 2026 बिरनी प्रखंड के बंगरा कला गांव में शनिवार की सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सुबह करीब 6 बजे हाथियों के झुंड ने गांव में ऐसा आतंक मचाया कि जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ के बीच प्रेमा साव की पत्नी हाथियों की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।