अंबाह: गृहस्थ संत पं. रामदत्त मिश्र की प्रेरणा से धर्म प्रेमी नि:शुल्क बसों से करौली धाम के लिए रवाना
Ambah, Morena | Apr 4, 2026 गृहस्थ संत पंडित रामदत्त मिश्र की प्रेरणा से करौली धाम में आयोजित तीन दिवसीय लोक कल्याण महायज्ञ, कन्या पूजन और देवी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु श्रद्धालुओं को निःशुल्क बसों से रवाना किया गया। अंबाह के पचासा मैदान से बस को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर धर्म यात्राओं को सनातन संस्कृति और सामाजिक सौहार्द के लिए महत्वपूर्ण बताया गया