पनागर: बरेला से कालगोड़ी मार्ग बना नरक का रास्ता, धूल से दहशत और हादसों का भय
बरेला शारदा मंदिर से कालगोड़ी जाने वाला मार्ग इन दिनों विकास की राह नहीं, बल्कि नरक का द्वार साबित हो रहा है, जहाँ सड़क किनारे लगे राखड़ के भंडारों ने राहगीरों और ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। हवा के एक झोंके के साथ उड़ती राखड़ की धूल सड़कों पर ऐसा 'धुंध का जाल' बुन रही है कि बाइक सवारों को सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं देता, जिससे हर पल किसी बड़े हादसे क