बिजनौर में नूरपुर रोड पर हल्दौर थाना क्षेत्र में गोल बाग चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि इनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। शनिवार सुबह गरीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान धोमनपुर निवासी अमित व गंगदासपुर निवासी बलराम के रूप में हुई है। जबकि सुनील जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।