लखन सराय गांव निवासी सत्येंद्र महतो ने लालगंज थाना में गांव के ही विफाई महतो सहित नौ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सत्येंद्र महतो ने बताया है कि 20 अक्टूबर की शाम वे विफाई महतो के घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान विफाई महतो और उनके परिजन ने उन्हें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपितों ने मिलकर