बलौदाबाज़ार: जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलौदी में ग्रामीणों ने एकजुट होकर जल संचय की ली शपथ
जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंचायत बलौदी में ग्रामीणों ने एकजुट होकर जल संचय की शपथ ली। और कहा कि आइए, हम सब मिलकर जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। बता दें कि बलौदा बाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में इस प्रकार से पहल की जा रही है जिसका नेतृत्व जिला पंचायत सीईओ के द्वारा किया जा रहा है।