रायपुर: रायपुर पुलिस ने कस्बे में शराब पीकर उत्पात मचाने और नशे में बाइक चलाने पर 2 युवकों को किया गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के पॉवर हाउस के समीप शनिवार रात्रि आठ (8:00) बजे कार्रवाई करते हुए शराब पीकर उत्पात मचा रहे रायपुर निवासी मेहरबान सिंह को धारा 355 बीएनएस में गिरफ्तार किया है। वहीं कस्बे में दिवलखेड़ा तिराहे पर शराब के नशे में बाइक चला रहे रावल गांव निवासी कालूसिंह पिता उदय सिंह को धारा 185 में गिरफ्तार कर बाइक को जप्त किया है।