मांझी: लूट का विरोध करने पर गृह स्वामी युवक को अपराधियों ने मारी गोली , गंभीर हालत में पटना रेफर
Manjhi, Saran | Jun 5, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के माड़ी पुर कला गांव में गुरुवार की देर रात लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल का एसडीपीओ राजकुमार ने निरीक्षण किया।