मोहनिया: ससना पंचायत में सरकार की चल रही योजनाओं का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी सावन कुमार
सरकार की चल रही योजनाओं का हाल जानने के लिए कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के ससना पंचायत पहुंचे। इनके साथ बीडीओ, सीओ,कृषि पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी कुदरा भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों से भी वार्ता किया और योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने का पदाधिकारीयों को निर्देश दिया।