रमकंडा: रमकंडा सहित पूरे गढ़वा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
गढ़वा जिले में रविवार, 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,05,630 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 2,66,081 परिवारों तक पहुंचकर प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने की योजना बनाई गई है।अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 1,369 पोलियो बूथ, 49 ट्रांजिट टीमें