लोहरदगा: लोहरदगा में कान्यकुब्ज स्वर्णकार संघ की बैठक, संगठन की सक्रियता और सामाजिक सहभागिता पर विशेष जोर।
लोहरदगा कान्यकुब्ज स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में संघ के संरक्षक शिव प्रसाद बर्मन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।