बरेली के मीरगंज के साप्ताहिक हाट-बाज़ार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 10 साल की एक मासूम बच्ची डर के मारे अकेली रोती हुई मिली। बच्ची इतनी सहमी हुई थी कि अपने घर-परिवार का नाम तक नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलते ही थाना मीरगंज की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुँची और बच्ची को पहले संभाला, उसे भरोसा दिलाया और प्यार से बातचीत की। और उसकी मां से उसको मिला दिया।