जबलपुर: गढ़ा में बदमाशों का आतंक! खुलेआम फायरिंग के बाद पुलिस पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण में घूम रहे हथियारबंद आरोपी
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते हौसलों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीच सड़क पर हुई फायरिंग ने यह साबित कर दिया कि कुछ असामाजिक तत्वों में कानून का डर लगभग खत्म हो चुका है और वे खुलेआम दहशत फैलाने से भी नहीं डर रहे हैं।