पश्चिमी राजस्थान के आठ जिलों के पत्रकारों के हितों और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गठित मारवाड़ प्रेस क्लब (एमसीपी) के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को सारस्वत वाटिका में विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुए। राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।