बीना: खिमलासा रोड पर साइकिल सवार वृद्ध किसान के साथ लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश भेजा जेल
Bina, Sagar | Jun 19, 2026 लालजू पिता राम प्रसाद कुर्मी निवासी ग्राम बसाहरी जो 8 अप्रैल को अपनी साइकिल से बीना से ग्राम बसारी जा रहाथा। तभी किसान को अकेला देखकर आरोपी कार सवार ने किसान की जेब से 15530 झपट लिए और कार लेकर फरार हो गया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को ललितपुर से गिरफ्तार कर लिया।